फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State level Haroli festival illuminated with international stars

Una News: अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया राज्यस्तरीय हरोली उत्सव

Wed, 30 Apr 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
State level Haroli festival illuminated with international stars
राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में विदेशी कलाकार प्रस्तुती देते। विभाग
10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुईं शामिल
विज्ञापन

फायर डांस, यूक्रेन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यस्तरीय हरोली उत्सव अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल से इस उत्सव को राज्यस्तरीय स्वरूप मिला। अब यह वैश्विक रंगत के साथ अंतरराष्ट्रीय दर्जे की पात्रता के लिए तैयार दिखा। इस बार उत्सव में जापान, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राज़ील, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अपनी पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। फायर डांस, यूक्रेन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियां भी इस पारंपरिक मंच पर नवाचार की आभा लेकर आईं। वर्ष 2017 में जब अग्निहोत्री ने इस उत्सव को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी, तब यह केवल एक सपना था। सरकार बदलने से यह प्रयास कुछ समय के लिए थम गया। सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद उनकी अडिग प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को भव्यता के साथ पुनर्जीवित कर दिया। यह उत्सव जहां सामाजिक चेतना, जन जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का माध्यम बना वहीं वैश्विक संवाद के ऐसे मंच के रूप में निखरा जहां परंपरा और आधुनिकता, स्थानीयता और वैश्विकता, सभी एक साथ आलोकित होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed