फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State government is working within the circle of its friends: Bhutto

राज्य सरकार अपने मित्रों के घेरे में कर रही काम : भुट्टो

Sun, 10 Aug 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
State government is working within the circle of its friends: Bhutto
नारी में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारे लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। कहा कि राज्य सरकार अपने मित्रों के घेरे में काम कर रही है। वे स्वतंत्रता दिवस और आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल भाजपा की ओर से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भुट्टो ने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा और समर्पण पर आधारित है, न कि सत्ता सुख पर। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की। इस अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ भाग लिया। यात्रा का मार्गदर्शन भाजपा के मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने किया, जबकि देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी पैलेस नारी में भाजपा मंडल की बैठक से हुई, जिसमें दविंदर कुमार भुट्टो, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार वर्मा, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, ‘नो टू ड्रग्स’ अभियान के संयोजक सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed