{"_id":"66f72256e9f98a27a60c1f77","slug":"standing-rain-water-in-the-fields-maize-crop-on-the-verge-of-rotting-una-news-c-93-1-una1002-134201-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेतों में खड़ा बारिश का पानी, मक्की की फ़सल सड़ने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेतों में खड़ा बारिश का पानी, मक्की की फ़सल सड़ने की कगार पर
Sat, 28 Sep 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से जहां पर गर्मी से राहत जरूर मिली है। वहीं, पर किसानों की परेशानियां बड़ा दी हैं। किसान ने पिछले एक सप्ताह से मक्की की फसल की कटाई शुरू कर दी थी। कुछ स्थानों पर मक्की की फसल पक चुकी थी, तो कुछ स्थानों पर जंगली जानवरों के डर से किसानों ने कच्ची फसल काटनी शुरू कर दी थी। कुछ स्थानों पर किसान छिलाई का काम शुरू कर चुके थे, परन्तु पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं कि अगर बारिश इसी तरह से होती रही, तो फसल खेतों में सड़ जाएगी। किसानों में बही से नरेंद्र धीमान, लाल शाह से बिनोद शर्मा,रौनखर से अशोक कुमार,बडोआ से विजय शर्मा, भलखूं से सुखदेव शर्मा, डीहर से बतन चंद, खडोह से रिंकू भारद्वाज, राजपुरा से पवन ठाकुर, खैरियां से राजेन्द्र ठाकुर, सरनोटी से विजय शर्मा, चमबोआ से अजय शर्मा, चडोली से मदन शर्मा, चपलाह से राजेन्द्र ठाकुर, कोकरा से अशोक ठाकुर, बुसल से चैन सिंह सहित अन्य किसानों ने कहा कि अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन-रात खेतों में ठीकरी पहरा देकर फसल को सुरक्षित बचाया था, परन्तु अब कुदरत के आगे हार गए।
वहीं, दूसरी तरफ कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि किसान अभी मक्की की फसल की कटाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करें। इस समय मक्की की फसल भारी बारिश से खराब होने की संभावना है।
फोटो बडोआ में खेतों में बिछी मक्की की फ़सल,खेत पानी से भरे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि किसान अभी मक्की की फसल की कटाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करें। इस समय मक्की की फसल भारी बारिश से खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
फोटो बडोआ में खेतों में बिछी मक्की की फ़सल,खेत पानी से भरे।