फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sports

ऊना ने जीती राज्यों की खेलों में ओवरऑल ट्रॉफी

Fri, 27 Sep 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
sports
हरोली के सलोह में विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्यतिथि व अन्य - फोटो : Una
हरोली(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में आयोजित अंडर-14 छात्राओं की 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी पर मेजबान ऊना ने कब्जा किया है,जबकि वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब भी ऊना के नाम रहा और शिमला उप-विजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन विजेता और मंडी जिला उप-विजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिमला विजेता और मेजबान ऊना उप-विजेता रहा। खो-खो में सोलन विजेता और मंडी उप-विजेता रहा। हॉकी में सिरमौर विजेता और ऊना उपविजेता रहा। जूडो प्रतियोगिता में शिमला विजेता और हमीरपुर उपविजेता रहा। हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर विजेता व मेजबान ऊना उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में सिरमौर विजेता व बिलासपुर उपविजेता रहा। जबकि मार्च पास्ट में जिला शिमला विजेता व मंडी उपविजेता रहा। वहीं, कार्यक्रम के दौरान मेजबान स्कूल सलोह के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन अवसर भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ सहायक निदेशक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश राजेश ठाकुर, जिला उपशिक्षा निदेशक संदीप गुप्ता, एडीपीओ ऊना रमन सहोड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, एडीपीओ एलीमेंट्री रमन सहोड़ एवं शारीरिक शिक्षक जगदीश राम ने की। कार्यक्रम में प्रो. राम ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश राजेश ठाकुर, जिला उपशिक्षा निदेशक एलीमेंट्री संदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, एडीपीओ रमन सहोड़ ने भी खिलाड़ियों को संबोधित कर उनके सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथियों ने प्रदेश भर के विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पलक धीमान, स्कूल रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed