{"_id":"6700594f20d33a04540e0c66","slug":"sports-festival-yalgaar-begins-in-triple-it-una-una-news-c-93-1-ssml1048-134778-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में खेल महोत्सव यलगार का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में खेल महोत्सव यलगार का आगाज
Sat, 05 Oct 2024 02:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना के वार्षिक खेल महोत्सव यलगार 2024 का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार सम्मानित डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने की। उत्सव की शुरुआत एक अनोखे रैंप वॉक से हुई, जिसमें विद्यार्थियों प्रतिनिधियों ने सभी खेलों का प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों के सम्मान में एक औपचारिक मार्च पास्ट भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने छात्र समन्वयकों से यलगार की मशाल प्राप्त करके खेल महोत्सव का आधिकारिक उद्घाटन किया। अजय ठाकुर और प्रो. मनीष गौड़ ने कबड्डी मैच का शुभारंभ करते हुए पहली रेड डाली और छात्रों को सभी खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
महीने भर चलने वाले इस खेल महोत्सव, यलगार में विभिन्न इनडोर, आउटडोर और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनडोर खेलों में बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस शामिल हैं, जबकि आउटडोर प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे खेल शामिल हैं। इस वर्ष महोत्सव में वेटलिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग जैसे दो नए खेलों को भी जोड़ा गया है। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 25 अक्टूबर, 2024 को होने वाले समापन कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने छात्रों को अपने खेल जीवन की यात्रा से प्रेरित किया। निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने छात्रों से यलगार में पूरे मनोयोग से भाग लेने का आग्रह किया।