फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spend the money released for Panchayats by March 31: MLA

पंचायतों के लिए जारी राशि 31 मार्च तक करें खर्च : विधायक

Thu, 16 Jan 2025 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Spend the money released for Panchayats by March 31: MLA
अगर राशि खर्च नहीं कर पा रहे तो अन्य पंचायत को आवंटित कर दिया जाएगा
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के प्रधानों, उपप्रधानों और सचिवों के साथ विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने वीरवार को विकास खंड अंब के सभागार में चिंतपूर्णी के प्रधान, उपप्रधान और सचिवों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानों और सचिवों को उनकी पंचायतों के लिए जारी विकास राशि को 31 मार्च तक खर्च कर लेने की बात कही। कहा कि अगर कोई पंचायत इस राशि को खर्च नहीं कर पाती है तो उस राशि को किसी अन्य पंचायत को आवंटित कर दिया जाएगा। अगर किसी पंचायत प्रधान या सचिव में आपसी तालमेल को लेकर कोई समस्या है, तो वह खुलकर उन्हें बताएं ताकि उनके तालमेल में कमी के चलते पंचायत के विकास कार्य बाधित न हों। बबलू ने कहा कि क्षेत्र का विकास हर जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास कार्यों से यहां एक तरफ जनता को लाभ मिलेगा। वहीं, कुछ ही समय में आने वाले पंचायती राज चुनाव में उन्हें लाभ मिलेगा। इस दौरान कुछ पंचायत प्रधानों ने विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को भी विधायक के समक्ष रखा। बबलू ने प्रधानों की समस्याओं के निपटारे के लिए बैठक में मौजूद एसडीएम अंब सचिन शर्मा, तहसीलदार प्रेम लाल धीमान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, बीडीओ ओम पाल धीमान को गंभीरता से लेते हुए जल्द निपटाने और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। क्षेत्र के विकास के लिए पंचायतों को साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ. रविंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष विकास कश्यप, कार्यालय अधीक्षक दिनेश शर्मा, पंचायत निरीक्षक विजय कुमार, एसईबीपीओ सुखचैन सिंह, बीडीसी सदस्य डाॅ. राजपाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed