फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special Lok Adalats will be held from August 21-23

Una News: 21- 23 अगस्त तक लगेंगी विशेष लोक अदालतें

Thu, 07 May 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 May 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
Special Lok Adalats will be held from August 21-23
ऊना। भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका साझा न्याय और न्याय को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष लोक अदालतों का आयोजन कर रही है। यह आयोजन समाधान समारोह 2026 के तहत किया जा रहा है। इसका लक्ष्य देशभर में मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निपटारा करना है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव, शिखा लखनपाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 21 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ था और 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालतों के साथ समाप्त होगा। इन विशेष लोक अदालतों का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से लंबित मामलों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के जरिये सुलझाना है। सचिव ने सभी वकीलों, मुकदमेबाजों और संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे अपने विवादों के स्थायी समाधान के लिए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। पक्षकार अपने मामले के निपटारे के लिए स्वयं अदालत में उपस्थित हो सकते हैं या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक पक्ष और उनके वकील 31 मई तक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, यह लिंक सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


यहां करें संपर्क

शिखा लखनपाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) इंचार्ज, समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के फोन नंबर 011-23115652, 011-23116464 और सीआरपी निदेशक 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed