{"_id":"57263bd24f1c1b63705cd007","slug":"speaker-stuck-in-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में जाम में फंसे विधानसभा अध्यक्ष बुटेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में जाम में फंसे विधानसभा अध्यक्ष बुटेल
अमर उजाला,भरवाई (ऊना)
Updated Sun, 01 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने जाते समय रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहे। उस समय उनके साथ एसडीएम अंब व डीएसपी भी थे। हालांकि काफी मशक्कत बाद जाम को खुलवाया गया। जाम लगने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जाम के चलते एसडीएम को अपनी गाड़ी को छोड़ अन्य गाड़ी में सवार होकर मंदिर जाना पड़ा और अपनी गाड़ी बस अड्डे पर खड़ी करनी पड़ी।
चिंतपूर्णी में पिछले काफी समय से ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। रोजाना चिंतपूर्णी से भरवाईं तक जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को तलवाड़ा बाईपास पर विधानसभा अध्यक्ष काफी देर तक जाम में फंसे रहे। उधर, डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि इस बारे ट्रैफिक इंचार्ज से जवाब मांगा जाएगा और आगे से भीड़ के दिनों में वह स्वयं मौके का जायजा लेंगे। ट्रैफिक समस्या से निजात के लिए प्लान बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।