फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spare parts are not available for repairing HRTC buses.

Una News: एचआरटीसी की बसों की मरम्मत के लिए नहीं मिल रहे स्पेयर पार्ट

Fri, 16 Jan 2026 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Spare parts are not available for repairing HRTC buses.
वर्कशॉप में 30 मेकेनिक के स्थान पर 15 काम कर रहे
विज्ञापन

बसों की समय रहते नहीं हो पा रही मरम्मत
एचआरटीसी वर्कशॉप में बसों की मरम्मत में बाधा, स्पेयर पार्ट और मेकेनिकों की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचआरटीसी की रामपुर वर्कशॉप में बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो पाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों और प्रबंधन के अनुसार वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की कमी और मेकेनिकों की तैनाती न होने के कारण बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पाती। वर्कशॉप में पहले लगभग 30 मेकेनिक काम करते थे, लेकिन वर्तमान में उनकी संख्या घटकर 15 रह गई है। इसके चलते कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। साथ ही, समय-समय पर मांगे गए स्पेयर पार्ट्स भी दो से तीन महीने बाद ही उपलब्ध होते हैं, जबकि वर्कशॉप को नियमित रूप से मिलने वाले स्पेयर पार्ट्स की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। कर्मचारी बताते हैं कि यदि कोई बस रूट पर खराब हो जाती है, तो उसे तत्काल ठीक कराने के लिए स्थानीय स्तर पर स्पेयर पार्ट खरीदना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त परेशानी पैदा होती है। ऊना जिला अन्य जिलों का केंद्र बिंदु होने के कारण, खराब बसों को आमतौर पर ऊना वर्कशॉप में ही लाया जाता है, जिससे बसों की फिटनेस पर भी असर पड़ता है और काम जुगाड़ के सहारे चलाना पड़ता है। निगम के कर्मचारियों ने कई बार उच्च अधिकारियों और प्रबंधन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

कोट
स्पेयर पार्ट्स की मांग समय-समय पर प्रबंधन को भेजी जाती है, लेकिन उपकरण मिलने में कई बार देरी हो जाती है। इसी कारण समस्या बनी हुई है। -ई. सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed