{"_id":"61cb4e8c527c1d47cf2692b0","slug":"sp-shimla-hering-public-problem-una-news-sml39496466","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पुलिस थाना गगरेट में सुनी जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पुलिस थाना गगरेट में सुनी जनसमस्याएं
विज्ञापन
16 शिकायतकर्ताओं ने बताईं अपनी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट में मंगलवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की। कार्यक्रम में कुल 16 शिकायतकर्ता और पीड़ित शामिल हुए। जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मुकदमों एवं शिकायतों के बारे में पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई से शिकायतकर्ताओं, पीड़ितों को अवगत करवाया। उनके द्वारा बताए गये तथ्यों के आधार पर सभी जांच अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी अवैध कार्य होता है तो वह इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत तौर पर भी इसकी जानकारी दूरभाष से दे सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दी गई सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।