फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sonologist will be deployed in Thanakalan Hospital

Una News: थानाकलां अस्पताल में होगी सोनोलॉजिस्ट की तैनाती

Thu, 20 Mar 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Sonologist will be deployed in Thanakalan Hospital
गर्भवती महिलाओं को मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन

महिलाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे निजी लैब के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में सोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट की तैनाती होने के बाद गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही संभव हो पाएंगे। ऐसे में उन्हें निजी लैब अन्य स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। अस्पताल में जहां अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। इसके साथ अब सोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए भी विभाग ने कदमताल तेज कर दी है। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों अस्पताल में नई ब्लड टेस्ट मशीन स्थापित होने के बाद अब अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए मंजूरी मिल गई है। वर्तमान में बंगाणा उपमंडल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब में जाकर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में जल्द ही एक सोनोलॉजिस्ट की तैनाती भी की जाएगी जो गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड रोजाना करेगा। इसके अलावा अस्पताल परिसर में कैंटीन की सुविधा शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी जल्द शुरू किया जाएगा ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बेहतर खाने की सुविधा भी मिल सके।


कोट्स
सीएचसी थानाकलां में सोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed