फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Some areas of Tabba Panchayat were included in the Municipal Corporation

Una News: नगर निगम में शामिल हुआ टब्बा पंचायत का कुछ क्षेत्र

Thu, 12 Mar 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Mar 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Some areas of Tabba Panchayat were included in the Municipal Corporation
ऊना। प्रदेश सरकार ने नगर निगम ऊना के दायरे का विस्तार करते हुए टब्बा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों को इसमें शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार की ओर से जारी इस अधिसूचना के तहत ग्रीन एवेन्यू और धर्माणी कॉलोनी सहित आसपास के कई अन्य क्षेत्र अब औपचारिक रूप से नगर निगम ऊना के अधिकार क्षेत्र में आ गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लंबे समय से इन क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की मांग उठ रही थी। शहरी क्षेत्र से सटे होने के बावजूद पंचायत क्षेत्र में आने के कारण यहां कई बुनियादी सुविधाओं के विकास में बाधाएं आ रही थीं। अब सरकार के इस निर्णय के बाद इन क्षेत्रों में नगर निगम के नियम लागू होंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार टब्बा पंचायत क्षेत्र के 34.58 हेक्टेयर क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया गया है। अब इन क्षेत्रों के निगम में शामिल होने से आगामी समय में क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, नालियों की सफाई और अन्य शहरी सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर निगम ऊना के पास होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को भी लागू किया जा सकेगा। सरकार की अधिसूचना के अनुसार नए शामिल क्षेत्रों का सर्वे कर चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। साथ ही इन क्षेत्रों में नगर निगम की सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन



शामिल हुए क्षेत्रों में तीन साल तक नहीं लगेगा हाउस टैक्स
सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में शामिल किए क्षेत्रों को तीन साल के लिए हाउस टैक्स में भी छूट रहेगी। इससे लोगों पर हाउस टैक्स का बोझ भी नहीं पड़ेगा।


सरकार की तरफ से नगर निगम में टब्बा पंचायत के कुछ क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
-महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed