फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Soldiers will be deployed for security in health institutions: Dr. Dhaniram Shandilya

स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा को लेकर जवान होंगे तैनात : डॉ. धनीराम शांडिल्य

Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Soldiers will be deployed for security in health institutions: Dr. Dhaniram Shandilya
:सिविल अस्पताल अंब में दाखिल मरीजों का हाल पूछते स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल्य। स्रोत स्व
स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिविल अस्पताल अंब का निरीक्षण
विज्ञापन

बोले- हर स्वास्थ्य संस्थान में छह विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करना सीएम का है सपना
हिमकेयर की सुविधा लेने में कोई दिक्कत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल्य ने बुधवार को सिविल अस्पताल अंब का निरीक्षण किया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी उनके साथ थे। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से सुविधाओं का फीडबैक लिया और अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान दाखिल मरीजों से हालचाल पूछा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सपना है कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में अच्छी तरह से आधुनिक उपकरण मिलें। विशेषज्ञ डाक्टर हों। लोगों को घरद्वार पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलें।

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल अंब में सर्जन जल्द ज्वाइन करेगा। हर स्वास्थ्य संस्थान में छह विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने का मुख्यमंत्री का सपना पूरा हो रहा है। प्रदेश में इस प्रकार के बहुत से आदर्श संस्थानों में ऑपरेशन करवाए गए हैं। इससे लोगों को लाभ मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में सिक्योरिटी को लेकर सुरक्षा होनी चाहिए। इस तरफ भी ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए जवान तैनात किया जाएगा। उन्होंने हिमकेयर पर कहा कि यह योजना सही तरीके से चल रही है। जहां तक देनदारी का ताल्लुक है, किसी भी जगह की देनदारी एकदम से खत्म नहीं होती। हिमकेयर की सुविधा लेने में कोई दिक्कत नहीं है। पेंडेंसी अलग मुद्दा है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग, एसएमओ डॉ. राहुल कतना, डॉ. रुपिंदर शर्मा, डॉ. आरुषि शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र बिल्ला, संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed