फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Solar street light scheme pending in the city

Una News: शहर में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना लटकी

Sun, 23 Jun 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Jun 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Solar street light scheme pending in the city
नगर परिषद के प्रस्ताव को अभी तक सरकार से नहीं मिल पाई मंजूरी
विज्ञापन

करीब एक करोड़ की लागत से शहर में लगाई जानी हैं सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नगर परिषद की योजना को मंजूरी नहीं मिल पाई है। करीब एक वर्ष पहले इस योजना को लेकर सरकार से बजट की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इस पर सरकार से कोई बजट नहीं मिल पाया है। शहर के सभी वार्डों और बाजारों में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर लाइट लगाने को लेकर योजना तैयार की गई थी।
वर्ष 2023 में इस योजना को तैयार किया गया। इस योजना में उन क्षेत्रों को भी शामिल किया गया था, जिसमें अभी स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है, लेकिन एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस योजना पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। शहर में अगर यह योजना सिरे चढ़ती है, तो नगर परिषद को हर माह पांच से सात लाख रुपये जो कि विद्युत बोर्ड को स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए बिल के तौर पर अदा करने पड़ते हैं, उससे छुटकारा मिलना था। इस बजट को शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों में लगाया जाना था। नगर परिषद की कई बैठकों में इस मामले को लेकर चर्चा भी हो चुकी है, लेकिन सरकार की तरफ से इस योजना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ऐसे में यह योजना लटक गई है। बता दें कि नप परिषद में 11 वार्ड में 25 हजार के तकरीबन आबादी जीवन बसर कर रही है।
विज्ञापन



कोट्स

शहर में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट को लेकर योजना बनाई गई थी, लेकिन इसे लेकर सरकार की तरफ से कोई भी बजट जारी नहीं किया गया है। इस मामले को जल्द ही उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed