फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Slowdown in business due to cold weather

Una News: सर्द मौसम में व्यापार में आई मंदी

Tue, 10 Dec 2024 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Slowdown in business due to cold weather
शाम ढलते ही बाजार हो रहे सूने, दिन में ही जरूरत का सामान खरीद रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। प्रदेशभर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही सर्दी का असर व्यापार पर भी दिखना शुरू हो गया है। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं से बचाव के लिए लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे। सूरज ढलते ही बाजारों से रौनक गायब हो रही है। अंधेरा होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लग पड़ता हैं। हालांकि, पिछले दिनों शादियों के सीजन के चलते बाजारों में खूब रौनक रही। अब शादियों का सीजन भी खत्म होने को है। ग्राहक दिन में ही अपनी जरूरत का सामान खरीद कर सर्दी से बचते हुए अपने घरों का रुख कर रहे हैं। गगरेट में व्यापारियों ने बाजार में आई मंदी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉक्स

सराफा व्यापारी प्रिंस सुधेड़ा ने कहा कि पिछले दिनों शादियों के सीजन के चलते बाजार गुलजार थे। अब बढ़ती सर्दी और शादियों का सीजन कम होते ही बाजार में मंदी आ गई है। दोपहर को ही बाजारों में थोड़ी चहलपहल नजर आती है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यापारी तरुण ठाकुर के अनुसार सर्दी आते ही हीटर और ब्लोअर की बिक्री में इजाफा हुआ है। जितनी ज्यादा सर्दी बढ़ेगी। हीटर इत्यादि की मांग और बढ़ेगी। अभी तो सर्दी की शुरुआत है। इस बार सर्दी में सीजन अच्छा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल विक्रेता योगेश शोकू के अनुसार सर्दियों में प्रत्येक वर्ष ही मंदी की मार से दो चार होना पड़ता है। शाम को जल्द अंधेरा होने से बाजारों से ग्राहक नदारद रहते हैं। इससे थोड़ी मंदी आना स्वाभाविक है।


ठेकेदार संजीव पराशर के अनुसार सर्दी में किसी भी सिविल वर्क में उतनी आउटपुट नहीं निकल पाती, जितनी अन्य सीजन में रहती हैं। सुबह कार्य देर से शुरू होता है और सर्दी से शाम को जल्द बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed