{"_id":"69cd61fd40548df87b094a47","slug":"slips-were-cut-at-the-barrier-at-the-will-of-the-drivers-una-news-c-93-1-una1002-186817-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बैरियर पर वाहन चालकों की मनमर्जी से काटी पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बैरियर पर वाहन चालकों की मनमर्जी से काटी पर्चियां
Thu, 02 Apr 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों पर एंट्री टैक्स घटाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट नजर आ रही है। पहली अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होने के बावजूद बुधवार को भी कई बैरियर्स पर वाहन चालकों से पुरानी और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा राशि वसूली जा रही है। ऊना जिले के गगरेट बैरियर सहित कई स्थानों पर वाहन चालकों की 250 रुपये की पर्चियां काटी गईं जबकि कुछ अन्य बैरियर पर यह वसूली 320 रुपये से लेकर 570 रुपये तक पहुंच गई। इससे साफ है कि प्रदेशभर में एंट्री टैक्स को लेकर कोई एक समान व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है। एक वाहन चालक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार 100 रुपये की बात कर रही है लेकिन हमसे 300-500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। आखिर सही रेट क्या है, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। दूसरे चालक ने कहा कि अगर नई दरें लागू हो चुकी हैं तो हर बैरियर पर लागू होनी चाहिए। अलग-अलग जगह अलग रेट लेना गलत है। वहीं एक अन्य चालक ने बताया कि हमें 100 रुपये की उम्मीद थी लेकिन 250 की पर्ची थमा दी गई। कुछ लोगों से तो 500 से ज्यादा भी वसूला गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सरकार राहत देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर मनमानी वसूली जारी है, जिससे आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मांग की है कि सरकार स्पष्ट रूप से नई दरों की अधिसूचना जारी कर सभी बैरियर्स पर सख्ती से लागू करवाए। साथ ही, जहां अधिक वसूली हो रही है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन