फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Slip will be made from Abha ID in Civil Hospital Amb

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में आभा आईडी से बनेगी पर्ची

Thu, 19 Dec 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Slip will be made from Abha ID in Civil Hospital Amb
अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची काउंटर पर स्थापित किया स्कैनर
विज्ञापन

लोगों को आभा आईडी के प्रति किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में आभा आईडी से पर्ची बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, अभी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बिना आभा आईडी से भी पर्ची बनाई जा रही है। फिलहाल प्रबंधन लोगों को भविष्य में अस्पताल में जांच के लिए आने पर आभा आईडी साथ लाने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं, लोगों को आभा आईडी बनाने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। उपमंडल अंब के सबसे बड़े नागरिक अस्पताल में आभा आईडी से पर्ची बनाने के लिए पर्ची काउंटर पर आभा स्कैनर स्थापित कर दिए हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आभा आईडी बनाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। हालांकि, अभी नई सुविधा से जुड़ने के लिए लोगों को थोड़ी परेशानी आ रही है। इसके लिए पर्ची काउंटर पर बैठे कर्मचारी लोगों को मार्गदर्शन भी कर रहे हैं कि आभा स्कैनर से किस प्रकार से पर्ची बनाई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षेत्रीय अस्पताल के बाद नागरिक अस्पतालों में भी आभा आईडी से पर्ची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में अंब अस्पताल में इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को भी आशा वर्कर के माध्यम से आभा आईडी बनाने व इसका प्रयोग किस प्रकार से करना है। इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब डाॅ. राजीव गर्ग ने बताया कि नागरिक अस्पताल अंब में आभा आईडी से पर्ची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से आग्रह किया है कि अस्पताल में आते समय आभा आईडी जरूर लेकर आए। इसके अलावा जिन लोगों ने आभा आईडी नहीं बनाई है, वह अपनी आभा आईडी जरूर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed