{"_id":"69f4f81950d549684105606b","slug":"six-tipper-trucks-and-two-trucks-caught-for-illegal-mining-una-news-c-93-1-una1002-190197-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अवैध खनन पर छह टिपर और दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अवैध खनन पर छह टिपर और दो ट्रक पकड़े
Sat, 02 May 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 02 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
ऊना/संतोषगढ़। संतोषगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए रेत-बजरी से भरे छह टिपर और दो ट्रक पकड़े हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऊना के निर्देशों पर संतोषगढ़ बस स्टैंड के समीप लगाए गए नाके के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने रात करीब नौ बजे के बाद पंजाब सीमा की ओर जा रहे वाहनों को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन निर्धारित समय सीमा के बाद रेत-बजरी की ढुलाई कर रहे थे। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी संतोषगढ़ में खड़ा कर दिया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग के तहत की गई कार्रवाई थी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाए गए थे, इसी दौरान संतोषगढ़ में यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों के मामले में विभाग जानकारी जुटा रहा है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।