{"_id":"580e171e4f1c1b944ebc1b0f","slug":"six-sweets-sample-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयों के आधा दर्जन सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयों के आधा दर्जन सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
ऊना में एक दुकान से मिठाई का सैंपल भरते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों के विक्रेताओं के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष जांच अधिकारी अतुल कायस्थ की अगुवाई में मिष्ठान भंडारों में ताबड़तोड़ छापामारी करते हुए आधा दर्जन मिठाइयों के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। विभागीय टीम की छापामारी से समूचे क्षेत्र में खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हड़कंप मच गया। कई कारोबारी तो दिनदहाड़े दुकानें बंद करके इधर-उधर खिसक लिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय सहित झलेड़ा, मैहतपुर, बंगाणा, लठियाणी और अन्य क्षेत्र में मिष्ठान की दुकानों पर भी छापामारी की। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह विशेष जांच अधिकारी अतुल कायस्थ के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश ठाकुर, सहायक कृष्ण चंद के नेतृत्व में टीम ने ऊना में दूध सप्लाई करने वाले विक्रेता के सैंपल भरे।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग की टीम ने ऊना मुख्यालय सहित जिले के अन्य कस्बों और गांवों में मिठाई का कारोबार करने वाले दुकानदारों के ठिकानों पर छापामारी कर आधा दर्जन के करीब सैंपल भरे। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयां बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंगाणा, लठियाणी, मैहतपुर सहित अन्य क्षेत्रों में छापामारी की। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मिलावटी मिठाइयां बेचने वालों के खिलाफ हर हालत में शिकंजा कसा जाएगा। किसी को भी नियमों से खिलवाड़ की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन