{"_id":"58fa35fd4f1c1b8f338b4add","slug":"six-devotees-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्धालुओं का टैंपो पलटा, छह गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्धालुओं का टैंपो पलटा, छह गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लठियाणी में शुक्रवार सुबह सड़क पर अचानक पशु आ जाने के कारण श्रद्धालुओं का टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लठियाणी में सुबह के समय एक श्रद्धालुओं का टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार लगभग छह श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान अश्वनी (29) सुखविंद्र पाल (25), परमजीत कौर (40), सुनील (23), पूजा (19), राणी (37) सभी निवासी लुधियाणा पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इन श्रद्धालुओं का टैंपो पीरनिगाह से बाबा बालकनाथ जा रहा था कि लठियाणी में टैंपो के आगे अचानक पशु आ जाने के कारणा टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन