{"_id":"69285a8ad6e543ba4f0208c0","slug":"six-accused-of-attempted-murder-remain-unaccounted-for-even-after-eight-days-una-news-c-93-1-una1002-173455-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हत्या के प्रयास के छह आरोपी आठ दिन बाद भी नहीं पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हत्या के प्रयास के छह आरोपी आठ दिन बाद भी नहीं पकड़े
विज्ञापन
आशु पुरी के साथी पुलिस की पकड़ से दूर, मामले में अभी तक एक गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के चर्चित आशु पुरी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक एक ही आरोपी गुरजीत मान को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। दूसरी ओर आशु पुरी के छह साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, लेकिन उनमें से कोई भी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। तेजधार हथियारों से घायल परमिंद्र सिंह और पुरजिंद्र सिंह को परिजन पीजीआई व मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए दबिशें जारी हैं। वहीं, वारदात का वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज जांच के दायरे में है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि फुटेज लीक के स्रोत और संभावित संलिप्तता की जांच चल रही है।