फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SIT investigation started on illegal mining on the border

Una News: हिमाचल पंजाब सीमा पर अवैध खनन पर एसआईटी की जांच शुरू

Fri, 06 Jan 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
SIT investigation started on illegal mining on the border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। हिमाचल-पंजाब सीमा पर संतोषगढ़ में स्वां नदी में चल रहे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई के बाद एसआईटी ने भी छानबीन में शुरू कर दी। पता लगाया जा रहा है कि अवैध खनन का काला कारोबार कितने साल से चलाया जा रहा था। अवैध तरीके से रेत निकालने वाले लोगों के इस ठिकाने पर पहले भी पुलिस की दबिश होती रही है, लेकिन बड़ी सफलता हाथ नहीं लग पाई।
पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की जांच में सामने आया है कि गढ़शंकर (पंजाब) और दूसरे इलाकों के लोग खनन के काम में स्थानीय लोगों का सहयोग करते थे। खनन माफिया पर पुलिस की ओर से की गई दबिश में जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनमें से भी अधिकांश लोग पंजाब से ही संबंधित हैं। पुलिस खनन मामले पर यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि हिमाचल-पंजाब की सीमा पर संतोषगढ़ व आसपास के क्षेत्र में कितने और लोग अवैध तरीके से खनन का काम करते आ रहे हैं। खनन माफिया पर बड़ी गुप्त छापामारी से कई सालों से रेत के अवैध खनन में जुटे लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। वहीं एसआईटी भी इस मामले की तह तक पहुंचने में लगी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस की ओर से की गई इस छापामारी से अवैध तरीके से रेत खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की छापामारी में अवैध खनन के लिए प्रयोग की जा रही मशीनरी में एक पोकलेन, दो जेसीबी मशीनों सहित नौ टिपर व सात ट्रैक्टर-ट्रालियां भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी प्रमुख व डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा का कहना है कि अवैध रेत खनन मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध खनन करने वाले माफिया के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जिसमें पंजाब के लोगों के भी जुड़े होने की बातें सामने आई है। अवैध खनन मामले में ओर भी कई नाम सामने आ सकते हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed