फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SIT formed to investigate ransom case

Una News: फिरौती मामले की जांच को लेकर एसआईटी गठित

Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
SIT formed to investigate ransom case
सात अधिकारी और पुलिसकर्मी करेंगे मामले की पड़ताल
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक की बैठक के बाद हरकत में पुलिस विभाग

बीते दिनों एक बड़े कारोबारी को मिली थी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में हाल ही एक कारोबारी को फिरौती के नाम पर धमकाने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ऊना ने एएसपी संजीव भाटिया की अध्यक्षता में सात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की एसआईटी टीम गठित की है। एसआईटी टीम फिरौती मामले को लेकर गहनता से तफ्तीश करेगी।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने पुलिस लाइन झलेड़ा में एसपी ऊना सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस महानिदेशक ने फिरौती मामलों को लेकर कड़ा संज्ञान लिया और एसपी राकेश सिंह को कड़े निर्देश जारी किए। इसी के चलते एसपी राकेश सिंह ने सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। जिला ऊना में कुछ दिन पहले एक बड़े कारोबारी से फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पंजाब पुलिस ने इसी मामले में एक शूटर को हथियार सहित भी पकड़ा था।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि जिला ऊना में कुछ समय से अंजान, विदेशी और वर्चुअल मोबाइल नंबरों से कारोबारियों को धमकी देकर फिरौती मांगी जा रही है। पंजाब के जालंधर पठानकोट रोड पर गांव रायपुर रसूलपुर के पास पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रवि बालाचौरिया के 20 वर्षीय एक शूटर मनजोत सिंह मनी को गिरफ्तार किया है। उससे दो पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए थे। रवि बालाचौरिया वर्तमान में राजस्थान जेल में बंद है। शूटर मनी ने पुलिस हिरासत में कबूल किया है कि उसने ऊना में जाकर एक कारोबारी की हत्या करनी थी। गैंग के किंगपिन बलाचौरिया ने उससे रंगदारी मांगी थी। इस काम में उसकी मदद गांव के ही जसकरण सिंह कारी ने करनी थी। इस काम के लिए उसे 25 हजार एडवांस भी मिले थे। पूछताछ के दौरान शूटर ने यह भी बताया कि उसने पहले जिले में रैकी की थी और पिस्तौल छिपाया था। वहीं पंजाब पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के लिए छिपाए पिस्तौल को भी बरामद किया था। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि फिरौती मामले की जांच के लिए एएसपी संजीव भाटिया की अध्यक्षता में सात सदस्यों वाली पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed