{"_id":"666b5d951ed767f52e075ec7","slug":"sit-formed-in-the-case-of-robbery-in-gold-loan-branch-engaged-in-investigation-una-news-c-93-1-una1001-126240-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गोल्ड लोन ब्रांच में लूटपाट के मामले में एसआईटी गठित, जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गोल्ड लोन ब्रांच में लूटपाट के मामले में एसआईटी गठित, जांच में जुटी
Fri, 14 Jun 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
ऊना। सोमवार को ऊना-हमीरपुर रोड स्थित गोल्ड लोन ब्रांच में लूटपाट के प्रयास मामले में अब पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी गई है। अब मामले में लूटपाट करने पहुंचे चारों आरोपियों की धरपकड़ के लिए डीएसपी उमेश्वर राणा की अगुआई में पांच सदस्यीय टीम कार्रवाई करेगी।
हालांकि बीते रोज बुधवार को चार्ज संभालने के बाद से टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पकड़ के लिए जिला सहित पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। अभी तक पुलिस मामले में आरोपियों तक पुख्ता पहुंच नहीं बना पाई है, जबकि एसआईटी में डीएसपी प्रवेशनर उमेश्वर राणा एक हेड कांस्टेबल के अलावा साइबर क्राइम की टीम के तीन सदस्य इस मामले के पहलुओं पर बारीकी से काम करेंगे। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इस मामले में मुख्य बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है। एसआईटी इस मामले में जांच और तेजी से आगे बढ़ाएगी। बता दें कि सोमवार को हमीरपुर रोड ऊना की गोल्ड लोन शाखा में बीते दिनों सोमवार को लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए बाइक सवार चार शातिर युवक पहुंचे थे। यहां शाखा में ब्रांच कर्मियों को पिस्टल दिखाकर मारपीट भी करने लगे, लेकिन यहां मौजूद बायोमीट्रिक मशीन में कोड न लग पाने के कारण सायरन बज उठा। इससे सभी लुटेरे शाखा के चार कर्मचारियों के मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। इनमें से दो मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शाखा के सहायक प्रबंधक हरप्रीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया हुआ है। संवाद