Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds throng bus stands on Bhai Dooj; long waits add to the inconvenience.

Una News: भैया दूज पर बस स्टैंड में उमड़ी भीड़, इंतजार ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 12 Nov 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Nov 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng bus stands on Bhai Dooj; long waits add to the inconvenience.
ऊना। भैया दूज के पर्व पर ऊना बस स्टैंड में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

एचआरटीसी की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने के बावजूद यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों में भीड़ के चलते कई महिलाओं और बुजुर्गों को सीटें नहीं मिल पाईं और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा।

स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों में भी यात्रियों की काफी भीड़ रही। बसों के पहुंचते ही उनमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच होड़ मच गई। सीट पाने के लिए महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

एचआरटीसी के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि भाई दूज पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं। इस बार यात्रियों की संख्या अनुमान से अधिक रहने के कारण भीड़ बढ़ गई। लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed