फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Singer Sahil Pandit selected for the competition.

Una News: गायक साहिल पंडित का प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Singer Sahil Pandit selected for the competition.
नंदपुर(ऊना)। अंब क्षेत्र के युवा गायक साहिल पंडित का चयन पीटीसी पंजाबी के सिंगिंग रियलिटी शो वॉइस ऑफ पंजाब के लिए हुआ है। यह पीटीसी पंजाबी का पहला ऐसा सीजन है जिसमें टॉप-10 सीनियर और टॉप-10 जूनियर प्रतिभागी एक साथ मंच साझा करते हुए अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिष्ठित रियलिटी शो में पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक मास्टर सलीम, संगीत निर्देशक सचिन आहूजा तथा गायिका हरगुन कौर मुख्य जज की भूमिका निभाएंगे। यह कार्यक्रम हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे पीटीसी पंजाबी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। साहिल पंडित की इस उपलब्धि के पीछे उनके गुरु प्रो. परमहंस आहूजा का मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा स्वयं साहिल की कड़ी मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब साहिल पंडित का लक्ष्य इस रियलिटी शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम करना है। क्षेत्रवासियों ने साहिल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed