{"_id":"67e14ed73b9db785ba064319","slug":"shrimad-bhagwat-katha-makes-one-cross-the-ocean-of-existence-acharya-tarun-una-news-c-93-1-ssml1047-149491-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद् भागवत कथा करवाती है भवसागर पार: आचार्य तरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद् भागवत कथा करवाती है भवसागर पार: आचार्य तरुण
Tue, 25 Mar 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। श्री राम नाटक क्लब हटली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य तरुण डोगरा ने भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान से ओत-प्रोत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि सनातन धर्म का वह दिव्य वृक्ष है, जो मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
कथा व्यास आचार्य तरुण डोगरा ने श्रद्धालुओं को बताया कि भागवत महापुराण में भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं और उपदेशों का वर्णन है, जो मानव जीवन को धर्म, भक्ति और मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा आत्मशुद्धि का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन के समस्त कष्टों का निवारण कर सकता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस मौके पर प्रधान मदन सोनी, महासचिव संजय सोनी,कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, विवेकशील शर्मा, मदन गोपाल,ओपी सोनी,सुरेन्द्र राणा,राहुल शर्मा,बबीता साईं, राज कुमार धीमान, अजय कुमार, सोनू फौजी के अलावा अन्य श्री राम भक्तों ने अपनी सेवाएं दीं। संवाद