{"_id":"67e14f6905b204499008838a","slug":"shri-ram-seva-samiti-honored-suruchi-una-news-c-93-1-ssml1047-149460-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: श्रीराम सेवा समिति ने सुरुचि को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: श्रीराम सेवा समिति ने सुरुचि को किया सम्मानित
Tue, 25 Mar 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
जोल(ऊना)। उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत अंबेहडा धीरज की बेटी सुरुचि ने एसएससी की परीक्षा 2024 -2025 में सी ग्रेड हासिल कर सीएजी ऑडिटर बनकर ऊना जिले का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता पर श्री राम सेवा समिति अंबेहडा धीरज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर सुरुचि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष कर्नल तरसेम राणा ने कहा कि एकाग्रता व आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। इसको अपने जीवन में प्रयोग करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर नाम रोशन कर रही हैं।इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष मास्टर जगदीश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शास्त्री, मुख्य सलाहकार समाजसेवी योगराज जोगी, चीफ ऑडिटर आचार्य शिवकुमार शास्त्री, सदस्य किशोरी लाल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, संजीव कुमार, जगत राम शर्मा, कमलनयन, प्रधान अंजू शर्मा, सहकारी सभा सचिव विजय शर्मा सदस्य उपस्थित रहे।