फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shops will be closed for five days at 6.30 pm, market will remain closed on weekends

पांच दिन शाम साढ़े छह बजे बंद होंगी दुकानें, वीकेंड पर बंद रहेगा बाजार

Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shops will be closed for five days at 6.30 pm, market will remain closed on weekends
ऊना में एक कार्यालय में जाने से पहले मास्क लगाते हुए। संवाद - फोटो : Una
ऊना। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच ऊना जिला प्रशासन ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं। जिलाधीश ने आदेश जारी करते हुए सप्ताह के पांच दिन शाम साढ़े छह बजे दुकानें और बाजार बंद करने के आदेश दिए हैं। जबकि, वीकेंड पर बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि कुछ दुकानों को इन आदेशों में छूट रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधीश की ओर से जारी आदेश के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक सभी दुकानें, बाजार और मॉल रोजाना शाम साढ़े छह बजे के बाद बंद रहेंगे। जबकि, शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह आदेश फल-सब्जी की बिक्री, दूध डेयरी उत्पाद की बिक्री के लिए पंजीकृत दुकानों, होटल व दवाई की दुकानों पर लागू नहीं होंगे। यह आदेश मंगलवार सुबह छह बजे से लेकर 24 जनवरी सुबह छह बजे तक लागू रहेंगे। जिला में सभी रेस्तरां व ढाबा रात्रि दस बजे तक बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता पर ही संचालित होंगे। जबकि, अधिकृत शराब ठेके आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे।
विज्ञापन

जिलाधीश ने सभी उपमंडल दंडाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस व स्थानीय अधिकारियों को इन निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला ऊना के सभी उपमंडल अधिकारियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 60 के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed