फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shobha Yatra organized on Ravidas Jayanti in Lower Badheda

लोअर बढ़ेडा में गुरु रविदास जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

Sun, 14 Feb 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra organized on Ravidas Jayanti in Lower Badheda
लोअर बढ़ेडा में गुरु रविदास जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान संत बाबा गोबिंद दास महाराज और अन्य। - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। डेरा 108 धन धन बाबा मंगल दास महाराज लोअर बढ़ेडा में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। डेरा के संत बाबा गोबिंद दास महाराज के नेतृत्व में डेरा से सलोह चौक, घालूवाल, लोअर बढ़ेडा, अपर बढ़ेडा, सलोह नलका, भाई द मोड़ से वापस लोअर बढ़ेडा तक शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में संगत के लिए प्रसाद और फल बांटे गए। भव्य शोभा यात्रा में 25 से 30 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय गांव, जिला और पंजाब से संगत ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम आयोजन कमेटी के सदस्य गुलशन, रिंकू, मनोज, भूपिंद्र सिंह सोनू ने बताया कि हर वर्ष गुरु रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भव्य शोभा यात्रा में शामिल संगत के लिए लोअर बढ़ेडा के नरेश कुमार ने भंडारा का आयोजन किया। इसमें संगत के लिए पकवान परोसे गए। इसके बाद अपर बढ़ेडा में भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चाय-पकोड़ों का लंगर लगाया गया। शोभा यात्रा के डेरा में पहुंचने के बाद भी संगत के लिए लंगर का आयोजन किया गया। इससे पहले डेरा में कीर्तन दरबार का भी आयोजन किया गया। इसमें संगत ने बाबा जी का वाणी का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed