फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shiv Sena to protest against Congress party

Una News: शिवसेना कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध जताएगी

Sun, 19 Apr 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Apr 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena to protest against Congress party
मैहतपुर (ऊना )। नारी के सम्मान में शिव सेना मैदान में, नारे के साथ अब शिवसेना कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध जताएगी। यह बात शनिवार को जारी प्रेस बयान में शिव सेना (शिंदे) हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक राज्य प्रमुख जय दत्ता ने कही। उन्होंने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण वाले विधेयक के पास न होने की निंदा करते हुए कहा कि इस विधेयक पर कांग्रेस पार्टी का चेहरा बेनकाब हो गया है। अब यह साफ हो गया है कि मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस पार्टी तथा उनके सहयोगी दलों की मानसिकता कैसी है। जब महिला विधेयक पर बिल पास करने का मौका सभी राजनीतिक दलों को मिला तो विपक्षी दलों ने महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच दिखाकर बिल को पास नहीं होने दिया। जय दत्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने में कोई योगदान नहीं दिया। पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी महिलाओं को मिलने वाले उनके इस हक को लेकर कोई न कोई बहाना बनाकर बिल को पारित होने से रोकती आई है। अब यह बात साबित हो गई है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। जय दत्ता ने कहा कि नारी के सम्मान में शिव सेना मैदान में उतरकर कांग्रेस पार्टी का हर स्तर पर विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed