{"_id":"67fe52bccc26985f450b3755","slug":"shiv-sena-supported-the-demands-of-the-contractors-una-news-c-93-1-ssml1048-151339-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ठेकेदारों की मांगों का शिव सेना ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ठेकेदारों की मांगों का शिव सेना ने किया समर्थन
विज्ञापन
ठेकेदारों को उनका हक जल्द मिलना चाहिए : शिव दत्त
सरकारी काम मुकम्मल करने के बाद भुगतान न होने से परेशानियां झेल रहे ठेकेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लंबे समय से सरकारी काम मुकम्मल करने के बाद भुगतान नहीं होने के चलते परेशानियां झेल रहे ठेकेदारों का शिवसेना ने समर्थन किया है। मंगलवार को ऊना से जारी बयान में शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ट ने कहा कि ठेकेदारों को उनका हक जल्द मिलना चाहिए, ताकि उनकी समस्या का हल हो सके। अगर जल्द भुगतान न मिला तो ठेकेदारों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। शिव दत्त ने कहा कि आज दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि विकास कार्य और सरकारी भवन बनने वाले ठेकेदार दर-दर भटक रहे हैं। हिमाचल सरकार की ओर से पिछले करीब छह महीनों से उनके काम की पेमेंट नहीं की जा रही है। इससे ठेकेदार तो परेशान हैं ही, विकास कार्यों में भी बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर एक ठेकेदार को समय पर काम की पेमेंट नहीं मिलती है, तो उसे रोटी के लाले पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को बच्चों की फीस, घर के खर्चे, काम पर रखे कारीगर और कामगारों को भुगतान समय पर न देने जैसी कई दिक्कतें बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी को एक महीने का वेतन न मिले, तो उसका क्या हश्र होता है, इन्हें तो फिर छह महीनों से भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि ठेकेदारों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि आगे ठेकेदारों को ऐसी अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार काम नहीं करेंगे तो विकास भी रुकेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस मसले का स्वयं संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समाधान करें अन्यथा ठेकेदारों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।