{"_id":"6783b6bb165db1657702252c","slug":"shiv-sena-started-discussion-on-gram-panchayat-elections-una-news-c-93-1-ssml1047-143295-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिवसेना ने शुरू की ग्राम पंचायत चुनाव पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिवसेना ने शुरू की ग्राम पंचायत चुनाव पर चर्चा
विज्ञापन
शिवसेना प्रांत अध्यक्ष करेंगे ग्राम पंचायतों का दौरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश शिवसेना ने इस वर्ष प्रस्तावित ग्राम पंचायतों के चुनाव को लेकर चर्चा का दौर शुरू कर दिया है। रविवार को शिवसेना हिमाचल प्रांत के सह सचिव राजीव मेनन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऊना जिला सहित अन्य जिलों में भी शिवसेना ग्राम पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने साफ किया कि चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। अगले कुछ माह में शिवसेना (शिंदे) के प्रांत प्रमुख शिव दत्त वशिष्ठ ऊना जिला सहित अन्य जिलों की ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे और उसके बाद चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। राजीव मेनन ने प्रेस बयान के माध्यम से सुक्खू सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें प्रदेश में फिर से बीपीएल राशनकार्ड धारकों की समीक्षा करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला सहित प्रदेश भर में हजारों फर्जी बीपीएल राशनकार्ड ग्राम पंचायतों में बनाए गए हैं। शिवसेना पिछले काफी समय से इनकी समीक्षा की मांग उठाती आ रही है, लेकिन अब जाकर सुक्खू सरकार ने देर से ही सही इनकी समीक्षा करवाने का को निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य कदम है। शिवसेना के प्रांत सह सचिव ने ऊना जिला में हो रही फिरौती की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाने की मांग उठाई है। शिवसेना के अन्य पदाधिकारियों हरीश अटवाल, जया दत्ता, अजय सौंधी, सतपाल, साधुराम, अनिल कुमार ने भी ऊना जिला में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने की मांग उठाई है।