फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shilpa Sodhi first in speech competition

Una News: भाषण प्रतियोगिता में शिल्पा सोढ़ी प्रथम

Sun, 12 May 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Sodhi first in speech competition
राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा वृको-विजन 2024 कार्यक्रम में अव्वल विद्यार्थ
महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग ने ईको-विजन 2024 कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ईको-विजन 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅक्टर मीता शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने सभी उपस्थित लोगों को विशेष तौर पर आकर्षित किया। भारत में डिजिटलाइजेसन विषय पर कर करवाई भाषण प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर चतुर्थ सत्र की शिल्पा सोढ़ी, वाणिज्य विभाग स्नातकोत्तर द्वितीय सत्र हर्ष बसरान और अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर द्वितीय सत्र की अंकिता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रिया, शगुन और अभिषेक की फीजियोक्रेटस टीन ने पहला और शिल्पा, ईशा और हर्ष बसरान की क्लासीकल टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डाॅ. भगवान दास एवं अन्य प्राध्यापकों में डाॅ. शाम सिह और प्रो. मंजीत मान ने मुख्यातिथि का विधिवत स्वागत किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन मनजीत मान ने किया। प्राचार्या डाॅ. मीता शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डाॅ. सुरेश कुमार, डाॅ. संजय शर्मा, प्रो. शशि कंवर, प्रो. संजय शर्मा, राकेश कुमार, डाॅ. विपुल गौतम, प्रो. प्रोमिला, प्रो. मोनिका, डाॅ. सुनील, डाॅ. वरुण धीमान, प्रो. कर्ण शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed