फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shed ready for passengers on platform number two of the railway station

Una News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों के लिए शेड तैयार

Sun, 16 Feb 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Shed ready for passengers on platform number two of the railway station
ऊना रेलवे स्टेशन में यात्रियों को धूप और बारिश से मिलेगी राहत
विज्ञापन

गर्मी से राहत के लिए पंखों की मिलेगी सुविधा, लगेंगे बेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना के प्लेटफार्म नंबर दो में यात्रियों की सुविधा के लिए शेड बनकर तैयार हो गया है। यात्रियों को अब ट्रेन का इंतजार करने के लिए धूप एवं बारिश से राहत मिलेगी। इस शेड में यात्रियों को बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। गर्मी से राहत के लिए शेड में पंखे भी लगेंगे। प्लेटफार्म नंबर दो में शेड और बैठने की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। जबकि, प्लेटफार्म से लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन होता है।

रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल की ओर से पिछले साल सितंबर में प्लेटफार्म नंबर दो बनाया गया था। जहां से महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। यात्री फुट ओवर ब्रिज से कई सीढि़यां चढ़कर ट्रेन लेने आते थे लेकिन यहां यात्रियों के बैठने के लिए उचित सुविधा नहीं थी। इसलिए मंडल की ओर से प्राथमिकता पर प्लेटफार्म नंबर दो पर यह शेड तैयार करवाया गया। करीब दो महीने से इस शेड को तैयार किया जा रहा है। यह शेड बनकर तैयार हो गया है। इसमें यात्रियों की सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शेड पहले से स्थापित है। अब यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार करने के लिए सीधा प्लेटफार्म नंबर दो पर ही मजबूत छत का लाभ मिलेगा। रेलवे की ओर से यहां करीब 40 मीटर लंबा शेड तैयार करवाया गया है। बारिश से पानी की निकासी के लिए शेड में पाइप लगाए जा रहे हैं। इसमें बैठने के लिए मजबूत बेंच, चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। गर्मी से राहत के लिए शेड में पंखे भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed