फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sharp weapons fired after dispute over loud sound of bullet, three injured

Una News: बुलेट की तेज आवाज पर विवाद के बाद चले तेजधार हथियार, तीन घायल

Sat, 21 Sep 2024 02:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons fired after dispute over loud sound of bullet, three injured
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत अप्पर बसाल में वीरवार देर रात बुलेट बाइक की तेज आवाज को लेकर दो गुटों में हाथापाई हो गई। इसके बाद एक पक्ष के युवकों ने तेजधार हथियारों से वार कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी सहित उसके करीब पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता प्रवेश कुमार (35) निवासी अप्पर बसाल तहसील व जिला ऊना ने शिकायत में पुलिस को बताया कि बसाल में एसबीआई बैंक के पास उसकी चिकन की दुकान है। वीरवार शाम करीब आठ बजे उसका एक दोस्त लाडी निवासी चताड़ा उससे मिलने आया। प्रवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि दुकान पर उसका छोटा भाई राहुल और चाचा का लड़का कपिल देव भी मौजूद थे। रात करीब नौ बजे उसका दोस्त लाडी घर जाने लगा, तो उसने अपनी बुलेट बाइक स्टार्ट की। बुलेट की आवाज सुनकर उसकी दुकान से कुछ दूर स्थित दुकान से सन्नी निवासी ख्वाजा बसाल अपने पांच अन्य साथियों के साथ वहां आ गया। सन्नी ने आते ही कहा कि आपका बुलेट बड़ी तेज आवाज कर रहा है। इतना कहते ही आरोपी और उसके साथियों ने हमला कर दिया। हाथापाई के बाद आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच मिनट बाद वे सभी दोबारा आए और उनके हाथ में कस्सी, दराट, कुल्हाड़ी और कुर्सी थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों में से एक ने उसके सिर पर कस्सी मार दी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। उसका छोटा भाई राहुल तथा चाचा का लड़का कपिल देव छुड़ाने के लिए बीच बचाव करने लगे तो आरोपी सन्नी तथा उसके साथियों ने उनसे भी मारपीट की। आरोपियों में किसी ने उसके चाचा के लड़के कपिल देव के सिर पर दराट से वार कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। प्रवेश ने कहा कि सन्नी और उसके साथियों के हमले से उसके व उसके चचेरे भाई के सिर में और उसके छोटे भाई की बाजू में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है। सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed