{"_id":"61670fe53a90a4186c56587b","slug":"sewerage-treatment-plant-to-be-built-in-santoshgarh-with-five-crores-una-news-sml3871276111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषगढ़ में पांच करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोषगढ़ में पांच करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती संतोषगढ़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्मा?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को संतोषगढ़ में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में सीवरेज सिस्टम बनाने के लिए कुल 22 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना है, जिसके तहत पहले चरण में जल शक्ति विभाग को 7 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है।
सत्ती ने कहा कि वर्ष 1996 में संतोषगढ़ में सीवरेज सिस्टम बनाने के लिए 2.5 करोड़ का एस्टीमेट बना था, लेकिन काम तेज गति से नहीं चल पाया। आज संतोषगढ़वासियों के सहयोग से इस काम को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था के निर्माण के लिए लोगों से बातचीत कर भूमि का अधिग्रहण भी किया गया है और अब यह काम शुरू हो गया है। कहा कि विभाग ने टेंडर लगा दिए हैं और जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सत्ती ने अधिकारियों को जल्द से जल्द इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि अगर परियोजना को पूरा करने के लिए और धन की आवश्यकता पड़ी तो और सरकार से अतिरिक्त धनराशि लाई जाएगी।
इस मौके पर अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, एसडीओ पंकज कुमार, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, पार्षद संदीप पहेश, केडी शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित कौशल, महासचिव तरुण पुरी, अवतार सैनी, पार्षद संतोख सिंह, दर्शन सिंह, किरण देवी, भाजपा नेता लक्ष्मण सैनी, रजत चबा, चंदन कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।