फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sewarage treatment plant inougration in gagret

गगरेट में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास

Mon, 01 Feb 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
sewarage treatment plant inougration in gagret
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट में सोमवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने किया। लगभग 13.70 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 4.75 करोड़ रुपये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए खर्च किए जाएंगे। गगरेट नगर पंचायत में सीवरेज की व्यवस्था होने के बाद नगर के लगभग 888 घरों और में रह रहे 4200 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एसबीआर टेक्नोलॉजी से बनाए जा रहे इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से किसी भी प्रकार के प्रदूषण का कोई खतरा नहीं है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट का काम समाप्त कर जनता को समर्पित करने की संभावना है। नपं गगरेट के अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि सभी विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सीवरेज प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा कर गगरेट की जनता को समर्पित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट गगरेट नपं की एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि गगरेट में सीवरेज प्रोजेक्ट का कार्य गति पर है। अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा। गगरेट क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण ने बताया कि लगभग 13.70 करोड़ के सीवरेज प्लांट का कार्य तेज गति से चल रहा है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट की अनुमानित लागत भी लगभग 4.75 करोड़ रुपये है। इस दौरान नपं गगरेट की उपाध्यक्ष कुसुम कुमारी, एक्सईएन प्रवीण कुमार, एसडीओ अश्वनी बंसल, एसडीओ फ्लड अश्वनी कुमार, गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed