फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   September-October will become a festival of school sports

Una News: सितंबर-अक्तूबर बनेगा स्कूली खेलकूद का उत्सव

Sun, 07 Sep 2025 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
September-October will become a festival of school sports
खेल महाकुंभ की तैयारी, मैदानों में गूंजेगी खिलाड़ियों की आवाज
विज्ञापन

15 सितंबर को विभिन्न शिक्षा खंडों में होंगे खेलकूद मुकाबले
जिला स्तर की खेलों के लिए तैयार होगी रूपरेखा
आने वाले दिनों में मौसम साफ रहा तो खेल गतिविधियां पकड़ेंगी जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में मौसम कुछ हद तक साफ होते ही स्कूली खेल गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। अंडर-19 खेलों को लेकर भी योजना तैयार कर ली गई है। खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं की शुरुआत 15 सितंबर से होगी, जबकि जिला स्तर तक इनका आयोजन 9 अक्तूबर तक किया जाएगा। लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिताएं विभिन्न स्कूलों में होंगी। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी विधानसभा में लड़कों की अंडर-19 खेल प्रतियोगिताएं 15 से 17 सितंबर तक दियाड़ा स्कूल में होंगी। गगरेट जोन की प्रतियोगिताएं अंबोटा स्कूल, हरोली जोन की दुलैहड़ स्कूल, बंगाणा जोन की बौल स्कूल और ऊना जोन की जखेड़ा स्कूल में आयोजित होंगी। इन खेलों में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, योग व अन्य खेल शामिल हैं। अंडर-19 लड़कों-लड़कियों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हरोली के सलोह स्कूल में 18 से 20 सितंबर तक होगी। लड़कियों की फुटबाल प्रतियोगिता भी 20 सितंबर को यहीं आयोजित की जाएगी। लड़कियों की उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं अंब और गगरेट जोन की घनारी स्कूल, बंगाणा जोन की टक्का स्कूल तथा हरोली व ऊना जोन की संतोषगढ़ स्कूल में होंगी। लड़कों की जिला स्तरीय वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं 27 से 29 सितंबर तक कांगड़ स्कूल में आयोजित की जाएंगी, जबकि हॉकी, बास्केटबाल और हैंडबाल की प्रतियोगिताएं बाल स्कूल ऊना में होंगी। इसी तरह जिला स्तरीय बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और योग प्रतियोगिताएं बसदेहड़ा स्कूल में होंगी। अंडर-19 लड़कियों की वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो व ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं लठियाणी स्कूल में 1 से 3 अक्तूबर तक होंगी, जबकि हॉकी, बास्केटबाल और हैंडबाल मुकाबले कन्या स्कूल में होंगे। लड़कियों की बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन व चेस प्रतियोगिताएं थानाकलां स्कूल में 1 से 3 अक्तूबर तक होंगी।एथलेटिक मीट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत अंडर-19 लड़कों-लड़कियों की दौड़ (200, 400, 800, 1500 मीटर), लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और रिले दौड़ की प्रतियोगिताएं 6 से 8 अक्तूबर तक अंब स्कूल में होंगी। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि खेलों के सुचारु आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा और आयोजक स्कूल किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। विभाग की टीमें भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed