फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Self-help groups will make women self-reliant: Jatin Lal

स्वयं सहायता समूह बनाएंगे महिलाओं को आत्मनिर्भर : जतिन लाल

Tue, 18 Feb 2025 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Self-help groups will make women self-reliant: Jatin Lal
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधीश जतिन लाल की अध्यक्षता में जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी महिलाओं की ओर से निर्मित घरेलू उत्पादों के क्रय-विक्रय को बढ़ावा देने, उनके व्यवसायिक कौशल को निखारने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी। जतिन लाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का एक अच्छा जरिया है। घरेलू उत्पादन करके महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन

उपकरण के साथ खाद्यान्न वस्तुओं का उत्पाद करके बाजार में अच्छे दामों में बेचकर महिलाएं अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकती हैं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह की तरफ से उत्पादों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed