फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seeing two patients on one bed, MLA anguished four coolers and AC installed at personal expense

एक बेड पर दो मरीज देख विधायक तल्ख

Mon, 13 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seeing two patients on one bed, MLA anguished four coolers and AC installed at personal expense
सिविल अस्पताल गगरेट में एक बेड पर दो मरीज दाखिल मिलने पर अस्पताल प्रबंधन से जानकारी लेते विधायक र - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। नागरिक अस्पताल गगरेट में सोमवार को विधायक के औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर हुईं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार करवाने पर विधायक राजेश ठाकुर तल्ख हो गए। गर्मी के बीच एक बेड पर दो-दो मरीज होने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई। राजेश ठाकुर ने मौके पर ही एक एसी और चार कूलर निजी खर्चे से अस्पताल में लगवाए।
विधायक राजेश ठाकुर को वार्ड में गर्मी के बीच एक-एक बेड पर दो-दो मरीज उपचार करवाते हुए मिले। इस पर विधायक तल्ख हो गए। रोगी वार्डों में एसी काम नहीं कर रहे थे और मरीज गर्मी से बेहाल थे। विधायक राजेश ठाकुर ने अस्पताल प्रशासन को लताड़ लगाते हुए मरीजों को फौरी राहत प्रदान करने के लिए निजी खर्च से ही एक एसी और चार कूलर रोगी वार्डों में लगवाए। रोगी वार्ड में खराब पड़े एक एसी की भी रिपेयर करवाने के आदेश दिए। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की बैठक में पारित किए गए मुद्दों की भी समीक्षा की। इनमें से कितनों पर काम हो पाया है, इसकी रिपोर्ट भी अस्पताल प्रशासन से तलब की है।
विज्ञापन

गर्मी के बीच मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। डायरिया और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ जाने से सिविल अस्पताल के रोगी वार्ड के बेड ही कम पड़ गए। अस्पताल प्रशासन ने एक बेड पर दो-दो मरीजों को डालकर उपचार की व्यवस्था बनाई है। विधायक ने मरीजों के उपचार के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने की हिदायत दी। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की बैठक में पारित किए गए मुद्दों पर भी कोई कदम न बढ़ाने पर खासी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने रोगी कल्याण समिति के सदस्यों को भी नसीहत दी कि बैठक में सिर्फ चाय-पकौड़ा खाने के लिए न पहुंचे। इस संबंध में विधायक राजेश टाकुर ने कहा कि अस्पताल में बेड संख्या बढ़ाने के लिए नए रोगी वार्ड की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही करोड़ों रुपये की लागत से नए रोगी वार्ड का निर्माण करवा बेड संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed