{"_id":"66c10c3bc24fa0da5e0d2ab9","slug":"security-should-be-provided-to-doctors-dr-chauhan-una-news-c-93-1-ssml1047-130877-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकोंं को मुहैया करवाई जाए सुरक्षा : डॉ. चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकोंं को मुहैया करवाई जाए सुरक्षा : डॉ. चौहान
Sun, 18 Aug 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल मामले को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में भी चिकित्सकों ने किया रोष प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पश्चिम बंगाल में हुए महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर चिकित्सकों ने हड़ताल की। इस दौरान चिकित्सकों ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर यूनियन के महासचिव डॉ. विकास चौहान ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल मामले को लेकर हड़ताल की गई। इस दौरान सभी ओपीडी सुविधाएं बंद रहीं, जबकि आपातकाल सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। चिकित्सकों ने मांग उठाते हुए कहा कि सरकार को इस गंभीर मामले के बाद इस संदर्भ में सख्त कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में लड़कियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में जब एक चिकित्सक महिला के साथ इस तरह की वारदात चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। इस पर सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। साथ ही आरोपियों को इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इस मौके पर चिकित्सकों व नर्सिंग स्टॉफ ने रोष रैली भी निकाली। इस मौके पर डॉ. कमल भरवाल, डॉ. नितिन वर्मा, डॉ. अभिषेक, डॉ. नवदीप जोशी, डॉ. आशना शर्मा सहित अन्य मेडिकल स्टाफ व पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा।