फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Security personnel of juvenile home have not received salary for four months

Una News: बाल सुधार गृह के सुरक्षा कर्मियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन

Thu, 08 Aug 2024 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Security personnel of juvenile home have not received salary for four months
विभाग बजट न होने का रो रहा है रोना, आश्वासनों के बाबजूद हाथ खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाल सुधार गृह ऊना में तैनात सुरक्षा कर्मियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। इसके चलते वर्तमान में सुरक्षा कर्मियों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में बाल सुधार गृह के सचिव को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन आश्वासनों के बावजूद अभी तक सुरक्षा कर्मियों को निराशा ही हाथ में लगी है। बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा कर्मियों को वेतन देने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है और विभाग ने इस मसले को वित्त विभाग के समक्ष पेश किया है। जैसे ही बजट का प्रावधान होता है, सुरक्षा कर्मियों को वेतन जारी कर दिया जाएगा। विभाग के सचिव गत दिनों ऊना जिला के दौरे पर भी आए थे और यहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल वेतन की समस्या को लेकर मिला भी था, लेकिन समस्या वर्तमान में जस की तस बनी हुई है।
वर्तमान में बाल सुधार गृह ऊना में 10 लड़के और तीन लड़कियों सहित 13 बच्चे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए आठ पुरुष और तीन महिला सुरक्षा कर्मी सहित 11 लोग तैनात किए गए हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों को अप्रैल महीने से लेकर आज दिन तक वेतन जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते समस्याओं से सुरक्षा कर्मियों को दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा कर्मियों के वेतनमान की समस्या के बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। मामला वित्त विभाग के पास है। जैसे ही बजट जारी होगा। सुरक्षा कर्मियों को वेतनमान जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed