फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Second phase randomization of EVM-VVPAT completed

Una News: ईवीएम-वीवीपैट का दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन पूर्ण

Mon, 20 May 2024 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Second phase randomization of EVM-VVPAT completed
एनआईसी कक्ष ऊना में दूसरे चरण की ऑनलाईन रेंडमाइजेशन में भाग लेते अ​धिकारी व पार्टियों के नुमा​ई
ऑनलाइन पूरी पारदर्शिता के साथ हुई रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया : जतिन लाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में रविवार को ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का दूसरे चरण की ऑनलाइन रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। लोकसभा आम निर्वाचन और विधानसभा उपचुनाव के लिए ऊना जिले के समस्त मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट मशीनों (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) की दूसरे चरण की ऑनलाइन रेंडमाइजेशन में निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के जरिए ईवीएम एवं वीवीपैट की पूरी पारदर्शिता के साथ रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। जिले में लोकसभा निर्वाचन तथा दो विधानसभा उपचुनावों के मतदान के लिए 976 ईवीएम तथा 1133 वीवीपैट मशीनें प्रयोग में लाई जाएंगी। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहां कितनी ईवीएम-वीवीपैट
ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 118 पोलिंग बूथ हैं। वहां लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए 156 ईवीएम (156 सीयू, 156 बीयू) तथा 188 वीवीपैट तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए 165 ईवीएम (165 सीयू, 165 बीयू) और 177 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। गगरेट में 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां लोकसभा मतदान के लिए 120 ईवीएम (120 सीयू, 120 बीयू) तथा 144 वीवीपैट और विधानसभा उपचुनाव के लिए 127 ईवीएम (127 सीयू, 127 बीयू) तथा 136 वीवीपैट मशीनें प्रदान की गई हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां के लिए 135 ईवीएम (135 सीयू, 135 बीयू) और 162 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। वहीं, हरोली विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के लिए 106 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां के लिए 142 ईवीएम (142 सीयू, 142 बीयू) और 169 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं। ऊना विस में 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहां के लिए 131 ईवीएम (131 सीयू, 131 बीयू) और 157 वीवीपैट मशीनें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed