{"_id":"610d34768ebc3ebda9236005","slug":"search-begins-for-tb-patients-in-the-district-una-news-sml3794431130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टीबी रोगियों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टीबी रोगियों की तलाश शुरू
विज्ञापन
ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। क्षय रोग (टीबी) के नए रोगियों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर क्षय रोग सक्रिय मामले खोज अभियान शुरू किया है। जिले में यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को चलाने के लिए 598 टीमें गठित की हैं। यह टीमें क्षय रोग नए रोगियों का पता लगाने के अलावा लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पत्रकारों के समक्ष यह बात की। उन्होंने कहा कि जिले में एक से 31 अगस्त तक क्षय रोग सक्रिय मामला खोज अभियान (टीबी एक्टिव केस फाइडिंग अभियान) चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 598 टीमें गठित की हैं, जो घर-घर जाकर क्षय रोग के मामलों का पता लगाएंगीं। उन्होंने कहा कि क्षय रोग एक्टिव केस अभियान के तहत जिले की 550000 जनसंख्या की जांच की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य जिले में क्षय रोग के सक्रिय मामलों का पता लगाकर उनको समुचित उपचार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस अभियान के तहत क्षय रोग के लक्षणों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय अत्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।