फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SDM inspected the under construction Turkal-Panga drinking water scheme.

Una News: निर्माणाधीन तुरकाल-पंगा पेयजल योजना का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 27 Mar 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the under construction Turkal-Panga drinking water scheme.
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लठियाणी में निर्माणाधीन तुरकाल-पंगा पेयजल योजना का उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) बंगाणा सोनू गोयल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना की प्रगति, गुणवत्ता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विशेष रूप से बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि योजना के लिए विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि लगभग 14.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही यह महत्वाकांक्षी पेयजल योजना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि योजना के पूर्ण होते ही क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। प्रशासन इस परियोजना की निरंतर निगरानी कर रहा है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण पेयजल योजना की हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा बंगाणा दौरे के दौरान आधारशिला रखी गई थी। वहीं, क्षेत्रीय विधायक विवेक शर्मा के निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से इस परियोजना को गति मिली है।
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता, रेंज अधिकारी बंगाणा अंकुश आनन्द, एसडीओ विद्युत बोर्ड जोगिंद्र सिंह कौशल तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed