{"_id":"60a93e6f8ebc3e646e7f978f","slug":"sdm-challan-on-opening-shop-una-news-sml371168930","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दुकान खोलने पर काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दुकान खोलने पर काटा चालान
विज्ञापन
ऊना। कोरोना कर्फ्यू की अनुपालना को लेकर एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने फील्ड में मोर्चा संभाले हुए हैं। शनिवार को वीकेंड पर बंद दुकानों को लेकर एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान रेड लाइट चौक में एक दुकान खुली मिली। हालांकि दुकानदार ने तिरपाल लगाकर दुकान को ढका हुआ था, लेकिन शटर खुला मिला।
इस पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए और चालान काटा। इसी तरह ऊना-नंगल सड़क पर भी एसडीएम ने निरीक्षण करते हुए बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ की। उन्होंने रेहड़ी धारकों को नियमों के पालन की हिदायत दी। एसडीएम को डंगोली में भी कुछ दुकानें खुली मिलीं। यहां भी उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
जिला मुख्यालय में एसडीएम ने बेवजह दुकानों के बाहर बैठे लोगों को भी घरों को जाने के लिए कहा। सदर क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक एसडीएम ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस संबंध में एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के साथ लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।