फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scouts and Guides Learn Tricks at Presidential Awards Pre-Tasting Camp

Una News: स्काउट एवं गाइड ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्री टेस्टिंग कैंप में सीखी बारीकियां

Thu, 14 Nov 2024 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Scouts and Guides Learn Tricks at Presidential Awards Pre-Tasting Camp
जेएनवी पेखूबेला में कैंप के समापन पर मौजूद स्काउट एड गाइड व अन्य।स्रोत संस्थान
पेखूबेला नवोदय विद्यालय में तीन दिवसीय कैंप में दीं प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में तीन दिवसीय राष्ट्रपति पुरस्कार प्री टेस्टिंग कैंप का समापन बुधवार को हुआ। कैंप में भाग लेने वाले प्रतिभागी स्काउट एवं गाइड ने विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। समापन समारोह में नाहन की गाइड की ओर से समूह गान प्रस्तुत किया गया। चंबा के स्काउट और शिमला की गाइड ने त्रिदिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। गाइड अध्यापक पवन बाला और स्काउट मास्टर राजेश ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उपप्राचार्य विमल राठौर ने सभी स्काउट एवं गाइड को राष्ट्रपति पुरस्कार पाने के लिए प्रेरित किया। यह शिविर 11 से 13 नवंबर तक चला। स्काउट एवं गाइड को ड्यूटी बदलने, दल बनाने व उनके नाम रखने के बारे में बताया गया। स्काउट्स एवं गाइड्स की वर्दी, रंग व विभिन्न बैजों, कितनी दूरी पर कहां लगाने सहित दिशाओं के ज्ञान के बारे में बताया गया। दूसरे दिन ध्वजारोहण, ध्वज को सलामी व स्काउट गीत सहित झंडा गीत गाया गया। ट्रेनर, मास्टर लॉग बुक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किस सोपान, राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति कैंप के बीच कितने बैज चाहिए, इन सबके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लॉग बुक तैयार कर तृतीय दिवस पर चेक करने को कहा गया। टेस्टिंग कक्षाओं के राकेश शर्मा, श्यामसुंदर दास, राजेश कुमार स्काउट मास्टर ट्रेनर और पवन बाला, सुकेश कौर, साधना गाइड ने स्काउट व गाइड की लॉग बुक चेक की और उनकी कमियों से उनको अवगत कराया। कैंप फायर में स्काउट एवं गाइड ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्काउट मास्टर श्यामसुंदर दास ने कविता, साधना व राजेश कुमार स्काउट मास्टर ने गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed