फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scooty driver stuck between tipper tires for half an hour

Una News: टिपर के टायरों के बीच आधा घंटा फंसा रहा स्कूटी चालक

Wed, 11 Sep 2024 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty driver stuck between tipper tires for half an hour
ईसपुर (ऊना)। जिसके साथ भगवान होते हैं, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कुछ ऐसा ही ईसपुर के 70 वर्षीय वतन सिंह के साथ हुआ। सड़क हादसे के दौरान वतन सिंह टिपर के टायरों के बीच करीब आधा घंटा फंसा रहा। उसे दो हाइड्रा मशीनों और एक जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में जख्मी वतन सिंह का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया गया, जो अब खतरे से बाहर है। हुआ यूं कि ईसपुर का वतन सिंह मंगलवार दोपहर को स्कूटी लेकर गांव से गुजर रहा था। एक चढ़ाई पर वतन सिंह के आगे टिपर चल रहा था कि अचानक टिपर बैक हो गया और पीछे चल रहे स्कूटी चालक वतन सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान वतन सिंह टिपर के पिछले दो टायरों के बीच फंस गया। हादसे के दौरान लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई और वतन सिंह को निकालने के लिए दो हाइड्रा मशीनों और एक जेसीबी मशीन बुलाई गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टायरों में फंसे वतन सिंह को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग वतन सिंह को सुरक्षित देख काफी खुश दिखे। हालांकि उसके पांव और कान में चोट पहुंची है, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed