फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scooty collides with tipper while overtaking car, two seriously injured

Una News: कार को ओवरटेक करते स्कूटी टिपर से टकराई, दो गंभीर घायल

Sat, 15 Feb 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Scooty collides with tipper while overtaking car, two seriously injured
गगरेट के ओयल गांव में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के ओयल गांव में एक कार को ओवरटेक करते एक स्कूटी सामने से आ रहे टिपर से टकरा गई। इस दुर्घटना में स्कूटी के परखचे उड़ गए, जबकि स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें घायलावस्था में सिविल अस्पताल गगरेट भर्ती करवाया गया। यहां पर उनकी अति नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को ओयल गांव के ही दो लोग स्कूटी पर सवार होकर गगरेट की तरफ आ रहे थे कि स्कूटी चालक ने आगे चल रही कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन, आगे से आ रहे टिपर को देखकर संभल नहीं पाया और सीधे स्कूटी टिपर के साथ जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि स्कूटी के परखचे उड़ गए जबकि दोनों स्कूटी सवारों के सिर पर गंभीर चोटें लगने के साथ वे बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तत्काल घायलावस्था में सिविल अस्पताल गगरेट भर्ती करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों अचेत अवस्था में थे और डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed